अदिति शर्मा का जीवन परिचय | Aditi Sharma Biography in Hindi

अदिति शर्मा एक भारतीय अभिनेत्री है। वह 2024 में कलर्स टीवी के सीरियल अपोलीना में अपोलीना गिरधर शुक्ला की मुख्य भूमिका में दिखाई दी थी। उन्हें जी टीवी के सीरियल रब से है दुआ में दुआ सिद्दीकी अख्तर की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।

बायो/परिचय (Wiki/biography)

नाम:-अदिति शर्मा (Aditi Sharma)
व्यवसाय/पेशा:-अभिनेत्री, मॉडल
जन्म तारीख:-4 सितम्बर 1996
उम्र:-28 साल (2024 तक)
जन्म स्थान:-नई दिल्ली
राशि:-कन्या राशि
नागरिकता:-भारतीय
धर्म:-हिंदू धर्म

शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)

स्कूल:-हंस राज मॉडल स्कूल, नई दिल्ली
कॉलेज:-विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, नई दिल्ली
शैक्षिक योग्यता:-पत्रकारिता में डिग्री

शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)

लम्बाई (Height):-5 फीट 5 इंच (लगभग)
वज़न (Weight):-55 किलोग्राम (लगभग)
आंखों का रंग:-हल्का भूरा
बालों का रंग:-काला

परिवार (Family)

माता-पिता और भाई-बहन (Parents and siblings)

उनके पिता का नाम नीरज शर्मा है और उनकी मां का नाम मीनू शर्मा है। उनका एक भाई है, जिसका नाम सक्षम शर्मा है।

वैवाहिक स्थिति, प्रेम सम्बंध, बच्चे (Marital status, Affair, children)

वैवाहिक स्थिति:-अविवाहित
बॉयफ्रेंड/प्रेमी:-ज्ञात नही
पति का नाम:-N/A

कैरियर (Career)

अदिति शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी।

म्यूजिक वीडियो (Music Video)

वह 2016 में म्यूजिक ग्रुप- ओफेलिया ड्रीम के एक वीडियो में दिखाई दीं थी। उसके बाद वह 2017 में गुरु रंधावा के साथ तारे नामक एक म्यूजिक वीडियो में दिखाई दी थी।

वह 2019 में पंजाबी म्यूजिक वीडियो नान और बेकरदा में भी दिखाई दी थी। उसके बाद वह हरियाणवी म्यूजिक वीडियो तू राजा की राज दुलारी में दिखाई दीं थी। वह 2021 में दो म्यूजिक वीडियो प्लेबॉय और आदत वे में दिखाई दी थी।

टेलीविज़न (Television)

अदिति शर्मा ने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत 2018 में जी टीवी के सीरियल कलीरें में मीरा ढींगरा की भूमिका निभा कर की थी। उन्होंने 2019 में कलर्स टीवी के सीरियल नागिन सीजन 3 में रिंकी की छोटी सी भूमिका में निभाई थी।

वह 2019 से 2020 तक स्टार प्लस के टीवी सीरियल ये जादू है जिन्न का में दिखाई दी थी, जिसमे उन्होंने रोशनी की मुख्य भुमिका निभाई थी। उसके बाद उन्होंने 2022 से 2024 तक जी टीवी के सीरियल रब से है दुआ में दुआ सिद्दीकी अख्तर की मुख्य भूमिका में दिखाई दी थी।

उन्होंने 2024 में कलर्स टीवी के स्टंट रियलिटी शो फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 में एक प्रतियोगी के रूप के भाग लिया है। उसके बाद उसी वर्ष कलर्स टीवी के सीरियल अपोलीना में अपोलीना शेखर शुक्ला की मुख्य भूमिका में दिखाई दी थी।

वेब सीरीज (Web Series)

उन्होंने 2021 में ALT बालाजी और Zee5 की वेब सीरीज क्रश में काजल सहगल की मुख्य भूमिका निभाकर अपना OTT डेब्यू किया था।

मनपसंद चीज़े (Favorite things)

शौक:यात्रा, स्विमिंग और डांस करना

अदिति शर्मा से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Aditi Sharma)

  • अदिति शर्मा का जन्म और पालन पोषण नई दिल्ली में हुआ था।
  • अदिति शर्मा TEDx IIT भुवनेश्वर में एक स्पीकर के रूप में भी दिखाई दी हैं।
  • वह टाइटन राग, पॉन्ड्स व्हाइट ब्यूटी बीबी+ क्रीम, अमेज़ॅन और मेट्रो शूज़ सहित कई टीवी विज्ञापनों में दिखाई दी हैं।
  • वह भगवान गणेश की परम भक्त हैं।