अविनाश मिश्रा का जीवन परिचय | Avinash Mishra Biography in Hindi

अविनाश मिश्रा एक भारतीय टेलीविजन अभिनेता है। उन्होंने 2024 में कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 में एक प्रतियोगी के रूप मे भाग लिया है।

बायो/परिचय (Wiki/biography)

नाम:-अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra)
व्यवसाय/पेशा:-अभिनेता
जन्म तारीख:-9 दिसंबर 1995
उम्र:-28 साल (2023 तक)
जन्म स्थान:-पटना, बिहार
राशि:-धनु राशि
नागरिकता:-भारतीय
धर्म:-हिंदू धर्म
जाति (Caste):-ब्राह्मण

शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)

स्कूल:-होली क्रॉस स्कूल, रायपुर, छत्तीसगढ़
कॉलेज:-AVS प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल कॉलेज, रायपुर, छत्तीसगढ़
शैक्षिक योग्यता:-ग्रेजुएशन

शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)

लम्बाई (Height):-5 फीट 8 इंच (लगभग)
वज़न (Weight):-70 किलोग्राम (लगभग)
आंखों का रंग:-हेज़ल ग्रीन
बालों का रंग:-काला

परिवार (Family)

माता-पिता और भाई-बहन (Parents and Siblings)

उनके पिता का नाम रवि मिश्रा है। तथा उनकी मां का नाम संगीता मिश्रा है। उनका एक भाई है, जिनका नाम अक्षय कुमार मिश्रा है।

वैवाहिक स्थिति, प्रेम सम्बंध, बच्चे (Marital status, Affair, children)

वैवाहिक स्थिति:-अविवाहित
गर्लफ्रेंड/प्रेमी:-ज्ञात नही
पत्नी का नाम:-N/A

करियर (Career)

अविनाश मिश्रा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2017 में ज़ी टीवी के सीरियल सेठजी में बाजीराव/बाजी की भूमिका निभाकर की थी। उसी वर्ष वह स्टार प्लस के टीवी सीरियल इश्कबाज में अभय सिंह ओबेरॉय की भूमिका में दिखाई दिए थे।

2017 में वह टीवी शो प्यार तूने क्या किया और लव ऑन द रन में एपिसोडिक रोल में भी दिखाई दिए थे। वह 2018 में स्टार प्लस के टीवी सीरियल मरियम खान – रिपोर्टिंग लाइव में ज़ैन अशरफ़ की मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

वह 2018 से 2020 तक ज़ी टीवी के सीरियल ये तेरी गलियां में शांतनु मजूमदार/शान की मुख्य भूमिका में नजर आए थे। उसके बाद वह 2020 में स्टार प्लस के टीवी सीरियल ये रिश्ते हैं प्यार के में कुणाल राजवंश की भूमिका में दिखाई दिए थे।

उन्होंने 2020 से 2021 तक स्टार भारत के टीवी सीरियल दुर्गा – माता की छाया में चाहत पांडे के साथ देव अनेजा की मुख्य भूमिका में नजर आए थे। वह 2022 से 2023 तक दंगल टीवी के सीरियल नथ – जेवर या जंजीर में इंस्पेक्टर आर्यन मिश्रा की मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।

उन्होंने 2023 में स्टार प्लस के टीवी सीरियल तितली में नेहा सोलंकी के साथ गर्व मेहता की मुख्य भूमिका निभाई थी। उसके बाद वह 2024 में स्टार प्लस के टीवी सीरियल मीठा खट्टा प्यार हमारा में शिवम मुकादम की मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।

उन्होंने अक्टूबर 2024 में कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया है।

मनपसंद चीज़े (Favorite things)

अभिनेता:वरुण धवन, अक्षय कुमार, सलमान खान
अभिनेत्री:कृति सेनन
शौक:फ़िल्में देखना, डांस करना, गिटार बजाना, गाना, क्रिकेट देखना, बाइक चलाना, स्विमिंग करना

अविनाश मिश्रा से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Avinash Mishra)

  • अविनाश मिश्रा का जन्म और पालन-पोषण पटना, बिहार में हुआ था।
  • वह बचपन से ही एक्टिंग में करियर बनाना चाहते थे। इसलिए 2016 में अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह मुंबई आ गए थे।
  • जब वे कॉलेज में थे, तब उन्हें 2015 में ‘फेस ऑफ टूरिज्म छत्तीसगढ़’ का खिताब दिया गया था। वह अपने कॉलेज के दौरान व्यावसायिक विज्ञापन और प्रिंट शूट में भी काम करते थे।
  • उन्होंने कई मशहूर फैशन डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक किया है।
  • वह 2016 में शार्ट फिल्म द ब्लॉगर में दिखाई दिए थे।
  • वह फिटनेस फ्रीक है।
  • वह कई म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दिए है।