करण मेहरा का जीवन परिचय | Karan Mehra Biography in Hindi

करण मेहरा एक भारतीय अभिनेता, मॉडल और फैशन डिजाइनर है। वह 2024 में सोनी टीवी के सीरियल मेंहदी वाला घर में डॉ. मनोज अग्रवाल की भूमिका में दिखाई दिए थे। उन्हें स्टार प्लस के टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नैतिक सिंघानिया की मुख्य भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।

बायो/परिचय (Wiki/biography)

नाम:-करण मेहरा (Karan Mehra)
व्यवसाय/पेशा:-अभिनेता, मॉडल, फैशन डिज़ाइनर
जन्म तारीख:-10 सितम्बर 1982
उम्र:-42 साल (2024 तक)
जन्म स्थान:-जालंधर, पंजाब
राशि:-कन्या राशि
नागरिकता:-भारतीय
धर्म:-हिंदू धर्म
जाति (Caste):-पंजाबी

शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)

स्कूल:-एपीजे स्कूल, नोएडा
कॉलेज:-नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT), नई दिल्ली
किशोर नमित कपूर एक्टिंग इंस्टिट्यूट, मुंबई
शैक्षिक योग्यता:-फैशन डिजाइनिंग में डिप्लोमा
एक्टिंग कोर्स

शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)

लम्बाई (Height):-5 फीट 8 इंच (लगभग)
आंखों का रंग:-काला
बालों का रंग:-काला

परिवार (Family)

माता-पिता और भाई-बहन (Parents and Siblings)

उनके पिता का नाम अजय मेहरा है। तथा उनकी मां का नाम बेला मेहरा है। उनका एक छोटा भाई कुणाल मेहरा है।

वैवाहिक स्थिति, प्रेम सम्बंध, बच्चे (Marital status, Affair, children)

वैवाहिक स्थिति:-तलाकशुदा
गर्लफ्रेंड/प्रेमी:-निशा रावल (अभिनेत्री)
हिमांशी पाराशर (अभिनेत्री; अफवाह)
पत्नी का नाम:-निशा रावल (अभिनेत्री) (2012-2021)
शादी की तारीख:-24 नवंबर 2012
बच्चे:-बेटा: कविश मेहरा

करियर (Career)

फैशन डिजाइनिंग (Fashion Designing)

करण मेहरा ने अपने करियर की शुरुआत एक फैशन डिज़ाइनर के रूप में की थी। उन्होंने दिल्ली में चार साल तक एक फैशन डिज़ाइनर के रूप में काम किया था। इसके बाद वह एक्टिंग का कोर्स करने के लिए मुंबई शिफ्ट हो गए थे। और मुंबई में रहते हुए वहां उन्हें बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के लिए ऑउटफिट डिजाइन करने का मौका मिला था।

फिल्म (Film)

उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी और राम गोपाल वर्मा की कुछ फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया था।

उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2008 में हिंदी फिल्म लव स्टोरी 2050 से की थी, जिसमे उन्होंने करण के दोस्त की भूमिका निभाई थी।

उसके बाद वह 2013 में हिंदी फिल्म ब्लडी इश्क में राहुल की भूमिका में दिखाई दिए थे।

टेलीविजन (Television)

करण मेहरा ने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत 2009 में स्टार प्लस के लोकप्रिय टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से की थी, जिसमे उन्होंने नैतिक सिंघानिया की मुख्य भूमिका निभाई थी। उसके बाद उन्होंने 2016 तक इस टीवी सीरियल में काम किया था और फिर स्वास्थ्य समस्याओं के कारण इसे छोड़ दिया था। इस टीवी सीरियल से उन्हे काफी लोकप्रियता मिली थी।

2012 में उन्होंने अपनी पत्नी निशा रावल के साथ डांस रियलिटी टीवी शो नच बलिए: सीजन 5 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था। इसके बाद उन्होंने नच बलिए श्रीमान v/s श्रीमती (2013) में भी भाग लिया था।

2016 में उन्होंने एक प्रतियोगी के रूप में बिग बॉस सीजन 10 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था। उन्होंने 2017 में सोनी सब के टीवी सीरियल खटमल ए इश्क में सुमित मिश्रा की भूमिका निभाई थी।

2019 में वह स्टार प्लस के टीवी सीरियल एक भ्रम… सर्वगुण सम्पन्न में दिखाई दिए थे, जिसमे वह डॉ. अशोक शर्मा के रोल में नजर आए थे। उसके बाद वह 2020 में कलर्स टीवी के सीरियल शुभारम्भ में भारत हसीजा की भूमिका में दिखाई दिए थे।

वह पंजाबी टीवी सीरियल मावा ठंडिया छावा और ज़ी पंजाबी अंताक्षरी जैसे टीवी शो में भी दिखाई दिए थे। वह 2024 में सोनी टीवी के सीरियल मेहंदी वाला घर में डॉ. मनोज अग्रवाल की भूमिका में दिखाई दिए थे।

मनपसंद चीज़े (Favorite things)

अभिनेता:अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान
खेल:फ़ुटबॉल
खाना:घर का बना खाना
क्रिकेटर:महेन्द्र सिंह धोनी
रंग:काला
डेस्टिनेशन:गोवा, लंदन

करण मेहरा से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Karan Mehra)

  • करण मेहरा का जन्म जालंधर, पंजाब में हुआ था।
  • उनके जन्म के कुछ साल बाद उनका परिवार नोएडा में शिफ्ट हो गया था।
  • अपने स्कूल के दिनों में वह अपने स्कूल के हाउस कैप्टन थे। और वह बचपन में पढ़ाई के साथ-साथ सह-पाठयक्रम गतिविधियों में भी अच्छे थे।
  • उन्होंने 12वीं कक्षा की पढ़ाई के बाद कुछ समय के लिए डोमिनोज पिज्जा में समर ट्रेनी के रूप में काम किया था।
  • वह कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है।