करण वीर मेहरा का जीवन परिचय | Karan Veer Mehra Biography in Hindi

करण वीर मेहरा एक भारतीय टेलीविजन अभिनेता है। उन्होंने 2024 में कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था। इससे पहले उन्होंने स्टंट रियलिटी शो फियर फैक्टर खतरो के खिलाड़ी सीजन 14 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था और वह इस शो के विजेता रहे थे।

बायो/परिचय (Wiki/biography)

नाम:-करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra)
व्यवसाय/पेशा:-अभिनेता
जन्म तारीख:-28 दिसंबर
उम्र:-ज्ञात नही
जन्म स्थान:-दिल्ली
राशि:-मकर राशि
नागरिकता:-भारतीय

शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)

स्कूल:-विनबर्ग-एलन स्कूल मसूरी, उत्तराखंड (कक्षा 10 तक)
दिल्ली पब्लिक स्कूल, दिल्ली (कक्षा 11 और 12)
कॉलेज:-दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स (दिल्ली विश्वविद्यालय)
शैक्षिक योग्यता:-एडवरटाइजिंग और सेल्स प्रमोशन में ग्रेजुएशन

शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)

लम्बाई (Height):-5 फीट 10 इंच (लगभग)
आंखों का रंग:-काला
बालों का रंग:-काला

परिवार (Family)

माता-पिता और भाई-बहन (Parents and Siblings)

उनके पिता का नाम स्वर्गीय राजीव मेहरा है। उनकी एक बहन है, जिनका नाम कमसिन मेहरा है।

वैवाहिक स्थिति, प्रेम सम्बंध, बच्चे (Marital status, Affair, children)

वैवाहिक स्थिति:-तलाकशुदा
गर्लफ्रेंड/प्रेमी:-देविका मेहरा (फैशन डिजाइनर)
निधि सेठ (अभिनेत्री)
पत्नी का नाम:-पहली पत्नी: देविका मेहरा (2009-2018)
दूसरी पत्नी: निधि सेठ (2021-2023)
शादी की तारीख:-पहली शादी: 2009
दूसरी शादी: 24 जनवरी 2021
बच्चे:-ज्ञात नही

करियर (Career)

करणवीर मेहरा ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में टीवी सीरियल रीमिक्स से की थी। उसके बाद वह साथ रहेगा ऑलवेज, ट्विंकल ब्यूटी पार्लर, शन्नो की शादी, विरुद्ध, परी हूं में, हम लड़कियाँ और बहनें जैसे टीवी सीरियल में दिखाई दिए थे।

वह 2010 में शॉर्ट फिल्म आमीन में हैरी की मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। वह 2011 में सोनी टीवी के सीरियल सूर्या: द सुपर कॉप में राजहंस/राज में दिखाई दिए थे। उसके बाद वह 2012 से 2013 तक लाइफ ओके के टीवी सीरियल अमृत मंथन में युग प्रकाशन मेहरा की मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

उन्होंने 2013 से 2014 तक जी टीवी के सीरियल पवित्र रिश्ता में नरेन करमारकर की मुख्य भूमिका निभाई थी। वह 2015 में ज़ी टीवी की मिनी टेलीविजन सीरीज रिश्तों का मेला में करण सिंह गुर्जर की भूमिका में दिखाई दिए थे। उन्होंने 2016 में स्पोर्ट्स रियलिटी शो बॉक्स क्रिकेट लीग सीजन 2 में एक खिलाड़ी के रूप में भाग लिया था।

वह 2017 में सोनी सब के कॉमेडी टीवी सीरियल “टीवी बीवी और मैं” में राजीव गुप्ता की मुख्य भूमिका में नजर आए थे। उसके बाद वह 2020 में सोनी सब के टीवी सीरियल कैरी ऑन आलिया में रोहित खन्ना की भूमिका में दिखाई दिए थे।

वह वेब सीरीज इट्स नॉट दैट सिंपल (2018) और पॉइज़न 2 (2020) में नजर आए थे। उन्होंने 2021 से 2022 तक सोनी सब के टीवी शो ज़िद्दी दिल माने ना में अभय मेहरा की भूमिका में दिखाई दिए थे।

वह 2022 से 2023 तक स्टार भारत के टीवी सीरियल वो तो है अलबेला में डॉ. विक्रांत देसाई की मुख्य भूमिका में नजर आए थे। वह 2023 से 2024 तक स्टार प्लस के टीवी सीरियल बातें कुछ अनकही सी में दिखाई दिए थे, जिसमे उन्होंने वैभव जोशी की भूमिका निभाई थी।

उन्होंने 2024 में स्टंट रियलिटी शो फियर फैक्टर खतरो के खिलाड़ी सीजन 14 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था और वह इस शो के विजेता रहे थे। करण वीर मेहरा ने अक्टूबर 2024 में कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था।

टीवी सीरियल के अलावा वह आगे से राइट (2009), ब्लडी इश्क (2013), मेरे डैड की मारुति (2013), रागिनी MMS 2 (2014), बदमाशियाँ (2015) और चॉइसेज (2021) जैसी कई फिल्मों में दिखाई दिए थे।

करण वीर मेहरा से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Karan Veer Mehra)

  • करण वीर मेहरा का जन्म और पालन पोषण दिल्ली में हुआ था।
  • बचपन से ही वह अभिनेता बनना चाहते थे, इसलिए उन्होंने अभिनय सीखने के लिए बैरी जॉन एक्टिंग स्टूडियो में प्रवेश लिया था।
  • उन्होंने कई टीवी विज्ञापनों में मॉडल के रूप में काम किया है और कई फैशन शो में रैम्प पर वॉक किया है।
  • उन्हें मोटरसाइकिल चलाना बहुत पसंद है और अपने सेलिब्रिटी दोस्तों के साथ, वह मुंबई में एक बाइकर ग्रुप में शामिल हो गए थे।
  • वह फिटनेस फ्रीक हैं और नियमित रूप से जिम में वर्कआउट करते हैं।