मदालसा शर्मा का जीवन परिचय | Madalsa Sharma Biography in Hindi

मदालसा शर्मा एक भारतीय अभिनेत्री है। वह 2020 से 2024 तक में स्टार प्लस के टीवी सीरियल अनुपमा में काव्या शाह की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती है। वह कई अलग अलग भाषाओ की फिल्मो में दिखाई दी है।

बायो/परिचय (Wiki/biography)

नाम:-मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma)
व्यवसाय/पेशा:-अभिनेत्री, मॉडल
जन्म तारीख:-26 सितंबर 1991
उम्र:-33 साल (2024 तक)
जन्म स्थान:-मुंबई, महाराष्ट्र
राशि:-तुला राशि
नागरिकता:-भारतीय
धर्म:-हिंदू धर्म
जाति (Caste):-ब्राह्मण

शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)

स्कूल:-मार्बल आर्क स्कूल, मुंबई
कॉलेज:-मीठीबाई कॉलेज, मुंबई
शैक्षिक योग्यता:-BA अंग्रेजी साहित्य में

शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)

लम्बाई (Height):-5 फीट 5 इंच (लगभग)
वज़न (Weight):-51 किलोग्राम (लगभग)
आंखों का रंग:-भूरा
बालों का रंग:-काला

परिवार (Family)

माता-पिता और भाई-बहन (Parents and siblings)

उनके पिता का नाम सुभाष शर्मा है, जो एक फिल्म निर्माता और निर्देशक है। और उनकी मां का नाम शीला डेविड शर्मा है, जो एक भारतीय अभिनेत्री है।

वैवाहिक स्थिति, प्रेम सम्बंध, बच्चे (Marital status, Affair, children)

वैवाहिक स्थिति:-विवाहित
बॉयफ्रेंड/प्रेमी:-महाअक्षय चक्रवर्ती उर्फ मिमोह (अभिनेता)
पति का नाम:-महाअक्षय चक्रवर्ती उर्फ ​​मिमोह (अभिनेता)
शादी की तारीख:-7 जुलाई 2018 (कोर्ट मैरिज)
10 जुलाई 2018 (हिंदू परंपरा से)
शादी की जगह:-मिथुन ग्रुप ऑफ होटल्स, ऊटी, तमिलनाडु
बच्चे:-ज्ञात नहीं

कैरियर (Career)

फिल्म (Film)

मदालसा शर्मा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2009 में तेलुगु फिल्म फिटिंग मास्टर से की थी, जिसमे उन्होंने मेघना की भूमिका निभाई थी। उसके बाद वह आलस्यम् अमृतम (2010), मेम वयासुकु वाचम (2012), राम लीला (2015) और सुपर 2 (2018) जैसी कई तेलुगु फिल्मों में दिखाई दी थी।

उन्होंने 2010 में फिल्म शौर्य से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसमे उन्होंने श्वेता की भूमिका निभाई थी। उसी वर्ष उन्होंने थम्बिक्कु इंधा ऊरु में प्रिया की भूमिका निभा कर तमिल फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद वह 2013 में तमिल फिल्म पथयेरम कोडी में दिखाई दी थी।

उन्होंने हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत 2011 में फिल्म एंजल से की थी, जिसमे सोनल महाजन की मुख्य भूमिका निभाई थी। उसके बाद वह सम्राट एंड कंपनी (2014), दिल साला सनकी (2016), मौसम इकरार के दो पल प्यार के (2018) और करतूत (2022) जैसी कई हिंदी फिल्मों में नजर आए थे।

वह 2014 में पंजाबी फिल्म पटियाला ड्रीम्ज़ में दिखाई दी थी, जिसमे उन्होंने रीत की भूमिका निभाई थी।

टेलीविजन (Television)

उन्होंने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत 2020 में स्टार प्लस के टीवी सीरियल अनुपमा से की थी, जिसमे उन्होंने काव्या शाह की मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्होंने 4 साल बाद सितंबर 2024 में यह सीरियल छोड़ दिया था।

वेब सीरीज (Web Series)

मदालसा शर्मा ने 2022 में डिज्नी+हॉटस्टार की वेब सीरीज अनुपमा: नमस्ते अमेरिका से की थी, जिसमे उन्होंने काव्या गांधी की भूमिका निभाई थी।

मनपसंद चीज़े (Favorite things)

अभिनेता:सलमान खान, अक्षय कुमार, राजीव खंडेलवाल
अभिनेत्री:मैरिलिन मुनरो
शौक:यात्रा और डांस करना
डेस्टिनेशन:लंदन

मदालसा शर्मा से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Madalsa Sharma)

  • मदालसा शर्मा का जन्म और पालन-पोषण मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था।
  • उन्होंने प्रसिद्ध किशोर नमित कपूर एक्टिंग इंस्टीट्यूट, मुंबई से अभिनय कौशल सीखा था।
  • उन्होंने शामक डावर, गणेश आचार्य और कथक विशेषज्ञ उमा डोगरा जैसे डांस दिग्गजों के मार्गदर्शन में डांस स्किल सीखी थी।
  • वह एक फ़िल्मी बैकग्राउंड वाले परिवार से हैं क्योंकि उनके पिता एक प्रसिद्ध निर्देशक और निर्माता हैं, और उनकी माँ एक लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेत्री हैं।
  • वह एक शौकीन डॉग लवर है।