महिमा मकवाना का जीवन परिचय | Mahima Makwana Biography in Hindi

महिमा मकवाना एक भारतीय अभिनेत्री है। वह 2023 में हिंदी फिल्म तुमसे ना हो पायेगा में देविका की भूमिका में दिखाई दी थी। वह टीवी सीरियल बालिका वधु और जब मिले हम तुम में एक बाल कलाकार के रूप में दिखाई दी थी।

बायो/परिचय (Wiki/biography)

नाम (Name):-महिमा मकवाना (Mahima Makwana)
व्यवसाय/पेशा (Profession):-अभिनेत्री
जन्म तारीख (Date of Birth):-5 अगस्त 1999
उम्र (Age):-24 साल (2024 तक)
जन्म स्थान (Birthplace):-मुंबई, महाराष्ट्र
राशि (Zodiac sign):-सिंह राशि
नागरिकता (Nationality):-भारतीय

शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)

स्कूल (School):-मैरी इमैक्युलेट गर्ल्स हाई स्कूल, मुंबई
कॉलेज (College):-ठाकुर कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स, मुंबई
शैक्षिक योग्यता:-बैचलर ऑफ मास मीडिया (BMM)

शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)

लम्बाई (Height):- 5’2″ (लगभग)

वज़न (Weight):- 65 किलोग्राम (लगभग)

आंखों का रंग:- काला

बालों का रंग:- काला

परिवार (Family)

माता-पिता और भाई-बहन (Parents and siblings)

उनके पिता का नाम ज्ञात नही है और उनकी मां का नाम मीना मकवाना है। उनका एक भाई है, जिनका नाम चेतन मकवाना है।

वैवाहिक स्थिति, प्रेम सम्बंध, बच्चे (Marital status, Affair, children)

वैवाहिक स्थिति:-अविवाहित
बॉयफ्रेंड/प्रेमी:-अंकित सिवाच (अभिनेता; अफवाह)
पति का नाम:-N/A

करियर (Career)

महिमा मकवाना ने 10 वर्ष की उम्र में अभिनय के लिए ऑडिशन देना शुरू कर दिया था और कुछ टीवी विज्ञापनों में भी दिखाई दी थी।

टेलीविजन (Television)

महिमा मकवाना ने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत 2008 में एक बाल कलाकार के रूप में कलर्स टीवी के सीरियल मोहे रंग दे में एक छोटी सी भूमिका निभा कर की थी। वह 2009 में कलर्स टीवी के सीरियल बालिका वधु में दिखाई दी थी, जिसमे उन्होंने गौरी की बाल भूमिका निभाई थी। उसी वर्ष वह स्टार वन के टीवी सीरियल मिले जब हम तुम में नुपुर भूषण की बाल भूमिका में दिखाई दी थी।

वह 2011 से 2012 तक इमेजिन टीवी के सीरियल सवारे सबके सपने प्रीतो में सोनम ढिल्लों/सोनू की भूमिका में दिखाई दी थी। इस सीरियल से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी। उसके बाद वह सपने सुहाने लड़कपन के (2012 – 2015), दिल की बातें दिल ही जाने (2015), अधूरी कहानी हमारी (2015 – 2016), रिश्तों का चक्रव्यूह (2017 – 2018), मरियम खान – रिपोर्टिंग लाइव (2018 – 2019) और शुभारम्भ (2019 – 2020) जैसे कई टीवी सीरियल में दिखाई दी थी।

इसके अलावा वह CID (2012), आहट (2012), कोड रेड (2015), और प्यार तूने क्या किया (2015) जैसे विभिन्न एपिसोडिक टीवी शो में भी दिखाई दी थी।

फिल्म (Film)

उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2017 में तेलुगु फिल्म वेंकटपुरम से की थी, जिसमे उन्होंने चित्रा की भूमिका निभाई थी। उसके बाद वह 2021 में तेलुगु फिल्म मोसागल्लू में दिखाई दी थी।

उन्होंने हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत 2021 में बॉलीवुड फिल्म अंतिम: द फाइनल ट्रुथ से की थी, जिसमे उन्होंने मंदा विचारे की भूमिका निभाई थी। उसके बाद वह 2023 में हिंदी फिल्म तुमसे ना हो पाएगा में दिखाई दी थी, जिसमे उन्होंने देविका की भूमिका निभाई थी।

वेब सीरीज (Web Series)

उन्होंने 2019 में ZEE5 की वेब सीरीज रंगबाज़ सीजन 2 से अपना ओटीटी डेब्यू किया था, जिसमे उन्होंने वैशाली सिंह की भूमिका निभाई थी। उसके बाद वह फ्लेश (2020) और शोटाइम (2024) जैसी वेब सीरीज में दिखाई दी थी।

मनपसंद चीज़े (Favorite things)

  • गायक: सोनू निगम, श्रेया घोषाल
  • किताब: रोंडा बर्न द्वारा लिखी गई द सीक्रेट
  • फिल्म: कल हो ना हो (2003), चक दे इंडिया (2007)
  • रंग: सफेद, काला, लाल

महिमा मकवाना से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Mahima Makwana)

  • महिमा मकवाना का जन्म और पालन पोषण मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था।
  • वह एक डॉग लवर है।
  • जब वह 15 साल की थी तब उन्होंने अपना खुद का घर (1BHK) खरीदा था।
  • वह कई म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दी है।