मेघा चक्रवर्ती का जीवन परिचय | Megha Chakraborty Biography in Hindi

मेघा चक्रवर्ती एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री है। वह 2024 में कलर्स टीवी के सीरियल मिश्री में वाणी त्रिपाठी की मुख्य भूमिका में दिखाई दी थी। उन्हें स्टार प्लस के टीवी सीरियल इमली में इमली अथर्व राणा की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।

बायो/परिचय (Wiki/biography)

नाम:-मेघा चक्रवर्ती (Megha Chakraborty)
व्यवसाय/पेशा:-अभिनेत्री
जन्म तारीख:-3 मई 1991
उम्र:-33 साल (2024 तक)
जन्म स्थान:-कोलकाता, पश्चिम बंगाल
राशि:-वृषभ राशि
नागरिकता:-भारतीय
धर्म:-हिंदू धर्म

शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)

स्कूल:-जोधपुर पार्क गर्ल्स स्कूल, कोलकाता
बहुउद्देशीय सरकारी गर्ल्स स्कूल, अलीपुर, कोलकाता
कॉलेज:-कलकत्ता विश्वविद्यालय
शैक्षिक योग्यता:-ग्रैजुएशन

शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)

लम्बाई (Height):-5 फीट 3 इंच (लगभग)
वज़न (Weight):-54 किलोग्राम (लगभग)
आंखों का रंग:-काला
बालों का रंग:-काला

परिवार (Family)

माता-पिता और भाई-बहन (Parents and siblings)

उनके माता पिता और भाई बहन के बारें में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

वैवाहिक स्थिति, प्रेम सम्बंध, बच्चे (Marital status, Affair, children)

वैवाहिक स्थिति:-अविवाहित
बॉयफ्रेंड/प्रेमी:-हितांक केडिया (क्रिएटिव डॉयरेक्टर, निर्माता)
पति का नाम:-N/A

कैरियर (Career)

टेलीविज़न (Television)

मेघा चक्रवर्ती ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2013 में बंगाली टीवी सीरियल Joto Hasi Toto Ranna से की थी। उसके बाद वह 2015 में &TV के सीरियल बड़ी देवरानी में दिखाई दी थी, जिसमे उन्होंने मुदित नायर के साथ रीति की मुख्य भूमिका निभाई थी।

वह 2016 से 2017 तक टीवी सीरियल ख़्वाबों की ज़मीन पर में आशीष कादियान के साथ नियति बाजपेयी की मुख्य भूमिका निभाई थी। उसके बाद वह 2017 में टीवी सीरियल पेशवा बाजीराव में मस्तानी के रोल में नजर आई थी।

उन्होंने 2018 से 2019 तक स्टार प्लस के टीवी सीरियल कृष्णा चली लंदन में गौरव सरीन और करण वोहरा के साथ डॉ. कृष्णा सहाय के मैन रोल में दिखाई दी थी। उसके बाद वह 2020 से 2021 तक सोनी सब के टीवी सीरियल काटेलाल & संस में गरिमा/गुन्नू की मुख्य भूमिका में दिखाई दी थी।

मेघा चक्रवर्ती 2022 से 2023 तक स्टार प्लस के लोकप्रिय टीवी सीरियल इमली में इमली अथर्व राणा की मुख्य भूमिका में दिखाई दी थी। वह 2022 में डीडी नेशनल के टीवी सीरियल स्वराज्य में देवी चौदरानी की भूमिका में नजर आई थी।

वह जुलाई 2024 से कलर्स टीवी के सीरियल मिश्री में श्रुति बिष्ट और नमिश तनेजा के साथ वाणी त्रिपाठी की मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

फिल्म (Film)

उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 2014 में बंगाली फिल्म एक्शन से की थी, जिसमे उन्होंने रिणी की भूमिका निभाई थी। वह 2022 में फिल्म डेजर्ट टीयर्स में दिखाई दी थी।

वेब सीरीज (Web Series)

मेघा चक्रवर्ती ने 2021 में वेब सीरीज दिल-ए-काउच से अपना OTT डेब्यू किया था, जिसमे उन्होंने नीमा की भूमिका निभाई थी। वह 2022 में वेब सीरीज चुस्की जिंदगी की – बलम पिचकारी में कीर्ति की भूमिका में दिखाई दी थी।

मनपसंद चीज़े (Favorite things)

अभिनेता:लियोनार्डो डिकैप्रियो
शौक:डांस, यात्रा
खाना:फिश करी, रेशमी कबाब
फिल्म:टाइटैनिक (हॉलीवुड)
रंग:लाल
डेस्टिनेशन:कश्मीर और यूरोप

मेघा चक्रवर्ती से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Megha Chakraborty)

  • मेघा चक्रवर्ती का जन्म और पालन-पोषण कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ था।
  • वह एक डॉग लवर है।
  • वह एक फिटनेस फ्रीक हैं और योगा के जरिए खुद को फिट रखती हैं।
  • वह कई म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दी है।