पूर्वा गोखले का जीवन परिचय | Poorva Gokhale Biography in Hindi

पूर्वा गोखले एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री है। वह 2024 में स्टार प्लस के टीवी सीरियल झनक में सृष्टि रैना मुखर्जी की भूमिका में दिखाई दी थी।

बायो/परिचय (Wiki/biography)

नाम:-पूर्वा गोखले (Poorva Gokhale)
पूरा/वास्तविक नाम:-पूर्वा गुप्ते
व्यवसाय/पेशा:-अभिनेत्री
जन्म तारीख:-20 जनवरी 1978
उम्र:-46 साल (2024 तक)
जन्म स्थान:-ठाणे, महाराष्ट्र
राशि:-वृश्चिक
नागरिकता:-भारतीय
धर्म:-हिन्दू धर्म

शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)

स्कूल:-होली क्रॉस कॉन्वेंट स्कूल, ठाणे
कॉलेज:-V. G. वेज़ कॉलेज, मुलुंड, मुंबई
शैक्षिक योग्यता:-ग्रेजुएशन

शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)

लम्बाई (Height):-5 फीट 5 इंच (लगभग)
वज़न (Weight):-55 किलोग्राम (लगभग)
आंखों का रंग:-गहरा भूरा
बालों का रंग:-काला

परिवार (Family)

माता-पिता और भाई-बहन (Parents and siblings)

वह थिएटर अभिनेत्री कंचन गुप्ते की बेटी हैं।

वैवाहिक स्थिति, प्रेम सम्बंध, बच्चे (Marital status, Affair, children)

वैवाहिक स्थिति:-विवाहित
बॉयफ्रेंड/प्रेमी:-ज्ञात नही
पति का नाम:-केदार गोखले (व्यवसायी)
बच्चे:-बेटी – काश्वी गोखले और अनुष्का गोखले

कैरियर (Career)

पूर्वा गोखले ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1999 में ज़ी मराठी पर प्रसारित होने वाले मराठी टीवी सीरियल ‘रिमझिम’ से की थी। इसके बाद वह थरार और क्या बात हैं जैसे कई मराठी टीवी सीरियल में नजर आने लगीं थी।

उन्होंने हिंदी टीवी सीरियल में अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2003 में सोनी टीवी के सीरियल कोई दिल में है से की थी, जिसमे उन्होंने काजल की मुख्य भूमिका निभाई थी। उसके बाद वह स्टार प्लस के टीवी सीरियल कहानी घर घर की में एडवोकेट गुन कृष्ण अग्रवाल की भूमिका में दिखाई दी थी।

उन्होंने ‘बूंदें’ नामक एक हिंदी म्यूजिक एल्बम में भी अभिनय किया था। वह 2008 से 2010 तक जी मराठी के टीवी सीरियल कुलवधु में देवयानी की भूमिका में दिखाई दी थी। उसके बाद वह फुलपाखरू और स्वराज्य रक्षक संभाजी जैसे मराठी टीवी सीरियल में नजर आई थी।

वह 2018 से 2021 तक जी टीवी के हिंदी टीवी सीरियल तुझसे है राब्ता में दिखाई दी थी, जिसमे उन्होंने रिम शैख और सेहबान अज़ीम के साथ अनुप्रिया राणे की मुख्य भूमिका निभाई थी। इस टीवी सीरियल से उन्हे काफी लोकप्रियता मिली थी।

वह 2021 में सन मराठी के टीवी सीरियल जाऊ नको दूर बाबा में शुभदा जहागीरदार के कैमियो रोल में नजर आई थी। उसके बाद वह 2022 से 2023 तक स्टार प्लस के टीवी सीरियल ये है चाहतें में पुलिस कमिश्नर रेवती चौधरी के किरदार ने नजर आई थी।

पूर्वा गोखले 2023 से 2024 तक सोनी टीवी के सीरियल बरसातें – मौसम प्यार का में कादम्बरी देवी के रोल में दिखाई दी थी। उसके बाद वह 2024 में स्टार प्लस के टीवी सीरियल झनक में सृष्टि रैना मुखर्जी के किरदार में दिखाई दी थी।

मनपसंद चीज़े (Favorite things)

शौक:डांस और यात्रा करना

पूर्वा गोखले से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Poorva Gokhale)

  • पूर्वा गोखले का जन्म और पालन पोषण थाने, महाराष्ट्र में हुआ था।
  • वह एक प्रशिक्षित क्लासिकल डांसर हैं।
  • उन्होंने कुछ मराठी स्टेज प्ले भी किए है, जैसे ‘सेल्फी’, ‘स्माइल प्लीज’ आदि।