शांतनु माहेश्वरी का जीवन परिचय | Shantanu Maheshwari Biography in Hindi

शांतनु माहेश्वरी एक भारतीय अभिनेता, डांसर और कोरियोग्राफर है। वह 2024 में हिंदी फिल्म औरों में कहाँ दम था में यंग कृष्णा की प्रमुख भूमिका में दिखाई दिए थे। वह कई टीवी रियलिटी शो में भी दिखाई दिए है।

बायो/परिचय (Wiki/biography)

नाम (Name):-शांतनु माहेश्वरी (Shantanu Maheshwari)
व्यवसाय/पेशा (Profession):-अभिनेता, डांसर, कोरियोग्राफर
जन्म तारीख (Date of Birth):-7 मार्च 1991
उम्र (Age):-33 साल (2024 तक)
जन्म स्थान (Birthplace):-कोलकाता, पश्चिम बंगाल
राशि (Zodiac sign):-मीन राशि
नागरिकता (Nationality):-भारतीय
धर्म (Religion):-हिंदू धर्म

शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)

स्कूल (School):-सेंट जोसेफ कॉलेज, कोलकाता
कॉलेज (College):-H.R. कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई
शैक्षिक योग्यता:-ज्ञात नहीं

शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)

लम्बाई (Height):- 5’7″ (लगभग)

वज़न (Weight):- 60 किलोग्राम (लगभग)

आंखों का रंग:- काला

बालों का रंग:- काला

परिवार (Family)

माता-पिता और भाई-बहन (Parents and siblings)

उनके माता पिता और भाई बहन के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

वैवाहिक स्थिति, प्रेम सम्बंध, बच्चे (Marital status, Affair, children)

वैवाहिक स्थिति:-अविवाहित
गर्लफ्रेंड/प्रेमी:-नित्यामी शिर्के
पत्नी का नाम:-N/A

करियर (Career)

टेलीविजन (Television)

शांतनु माहेश्वरी अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2011 में चैनल V के टीवी सीरियल दिल दोस्ती डांस से की थी, जिसमे उन्होंने स्वयं शेखावत की भूमिका निभाई थी। इस सीरियल से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी। उन्होंने 2016 में MTV इंडिया के टीवी सीरियल गर्ल्स ऑन टॉप में साहिर भसीन की भूमिका निभाई थी। उसी वर्ष उन्होंने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 9 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था और वह इस शो के 2nd रनर अप रहे थे।

उन्होंने 2017 में स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 में एक प्रतियोगी के रूप के भाग लिया था और वह इस शो के विजेता रहे थे। वह ये है आशिकी, बिंदास नाच, ट्विस्टवाला लव, प्यार तूने क्या किया और MTV बिग एफ सीजन 2 जैसे कई टीवी शो में एपीसोडिक भूमिका में दिखाई दिए थे। उन्होंने स्पोर्ट्स रियलिटी टीवी शो बॉक्स क्रिकेट लीग सीजन 1 और 2 में एक खिलाड़ी के रूप में भाग लिया था।

उन्होंने 2018 में रियलिटी टीवी शो इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज सीजन 3 को होस्ट किया था। उसके बाद 2019 में उन्होंने डांस रियलिटी शो नच बलिए सीजन 9 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था।

वेब सीरीज (Web Series)

शांतनु माहेश्वरी ने 2018 में ALT बालाजी की वेब सीरीज XXX से अपना OTT डेब्यू किया था, जिसमे उन्होंने बिट्टू की भूमिका निभाई थी। उसके बाद वह मेडिकली योर्स, टूथ परी: व्हेन लव बाइट्स और कैम्पस बीट्स जैसी कई वेब सीरीज में दिखाई दिए थे।

फिल्म (Film)

उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2022 में हिंदी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी से की थी, जिसमे उन्होंने अफसान बदर-उर-रज्जाक की भूमिका निभाई थी। वह 2024 में अजय देवगन और तब्बू स्टारर हिंदी फिल्म औरों में कहां दम था में दिखाई दिए थे, जिसमे उन्होंने यंग कृष्णा की भूमिका निभाई थी।

अवॉर्ड्स (Awards)

साल/वर्ष (Year)अवार्ड (Award)फिल्म/वेब सीरीज/टीवी सीरियलश्रेणी (Category)
2014इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्सदिल दोस्ती डांसGR8 ऑन स्क्रीन कपल (व्यूअर्स चॉइस अवार्ड्स) (वृषिका मेहता के साथ)
2023इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्सगंगूबाई काठियावाड़ीबेस्ट मेल डेब्यू

मनपसंद चीज़े (Favorite things)

  • अभिनेता: आमिर खान, करण सिंह ग्रोवर
  • अभिनेत्री: एंजेलीना जोली
  • शौक: डांस, क्रिकेट, बैडमिंटन और टेनिस खेलना
  • खाना: मिष्टी दोई, स्ट्रीट फूड
  • रंग: काला, नीला, ग्रे
  • डेस्टिनेशन: तिरुपति, कश्मीर
  • खेल: क्रिकेट, टेनिस
  • टेनिस खिलाड़ी: रोजर फ़ेडरर
  • परफ्यूम: Davidoff
  • गायक: सोनू निगम
  • फिल्में: द परस्युट ऑफ़ हैपिनेस, द लेजेंड ऑफ भगत सिंह
  • टीवी शो: बिग बैंग थ्योरी
  • कार्टून: टॉम & जैरी

शांतनु माहेश्वरी से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Shantanu Maheshwari)

  • शांतनु माहेश्वरी का जन्म कोलकाता में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था।
  • उन्होंने काफी छोटी उम्र से ही डांस करना शुरू कर दिया था।
  • वह बचपन में खेलों में अच्छे थे और बैडमिंटन बहुत खेलते थे।
  • उन्होंने 8 साल की उम्र में डांस रियलिटी शो क्या मस्ती क्या धूम में भाग लिया था।
  • वह अपने कॉलेज में स्ट्रीट सोल डांस क्रू [SSDC] का हिस्सा थे।
  • उनको कभी भी डांसिंग में अपना करियर बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं थी और वह चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहते थे, लेकिन डांसिंग में उनकी निरंतर भागीदारी ने उन्हें इसे अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित किया था।
  • वह एक बहुमुखी डांसर हैं और पॉपिंग और (लिक्विड) वेविंग में माहिर हैं।
  • वह HP Inc, बिग बाजार, नेटफ्लिक्स और केवेंटर्स मिल्कशेक जैसे कई टेलीविज़न विज्ञापनों में दिखाई दिए है।
  • उनका कहना है कि वह असल जिंदगी में शर्मीले और अंतर्मुखी व्यक्ति हैं।
  • वह डांस ग्रुप “देसी हॉपर्स” के सदस्य हैं, जो 2015 में लॉस एंजिल्स में सबसे बड़े डांस रियलिटी शो ‘वर्ल्ड ऑफ डांस’ के विजेता बनकर उभरे थे।
  • 2016 में शांतनु माहेश्वरी और उनकी टीम ने अमेरिका गॉट टैलेंट सीज़न 11 में एक विशेष डांस प्रदर्शन दिया था।