शिल्पा शिरोडकर का जीवन परिचय | Shilpa Shirodkar Biography in Hindi

शिल्पा शिरोडकर एक भारतीय अभिनेत्री और पूर्व फोटो मॉडल हैं। उन्होंने 2024 में कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था।

बायो/परिचय (Wiki/biography)

नाम:-शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar)
पूरा/वास्तविक नाम:-शिल्पा शिरोडकर रंजीत
व्यवसाय/पेशा:-अभिनेत्री, पूर्व फोटो मॉडल
जन्म तारीख:-20 नवंबर 1973
उम्र:-51 साल (2024 तक)
जन्म स्थान:-मुंबई, महाराष्ट्र
राशि:-वृश्चिक राशि
नागरिकता:-भारतीय
धर्म:-हिन्दू धर्म

शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)

स्कूल:-ज्ञात नही
कॉलेज:-ज्ञात नही
शैक्षिक योग्यता:-10वीं फेल

शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)

लम्बाई (Height):-5 फीट 5 इंच (लगभग)
आंखों का रंग:-भूरा
बालों का रंग:-काला

परिवार (Family)

माता-पिता और भाई-बहन (Parents and siblings)

उनके पिता का नाम नितिन शिरोडकर है, जो एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर थे और उनका 2007 में निधन हो गया था। उनकी मां का नाम वनिता शिरोडकर है, जो एक मॉडल थी। उनकी एक बहन नम्रता शिरोडकर है, जो एक भारतीय अभिनेत्री है।

वैवाहिक स्थिति, प्रेम सम्बंध, बच्चे (Marital status, Affair, children)

वैवाहिक स्थिति:-विवाहित
बॉयफ्रेंड/प्रेमी:-अपरेश रंजीत (मर्चेंट बैंकर)
पति का नाम:-अपरेश रंजीत (मर्चेंट बैंकर)
शादी की तारीख:-11 जुलाई 2000
बच्चे:-बेटी: अनुष्का रंजीत (जन्म 2003)

कैरियर (Career)

फिल्म (Film)

शिल्पा शिरोडकर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1989 में मिथुन चक्रवर्ती और रेखा स्टारर हिंदी फिल्म भ्रष्टाचार से की थी, जिसमे उन्होंने गोपी की भूमिका निभाई थी।

उन्होंने 1990 की हिंदी फिल्म किशन कन्हैया में अभिनेता अनिल कपूर के साथ अभिनय किया था, जिसमे उन्होंने किशन की पत्नी राधा की मुख्य भूमिका निभाई थी। उसके बाद उसी वर्ष वह हिंदी फिल्म पाप की कमाई और न्याय अन्याय में भी दिखाई दी थी।

1991 में वह हिंदी फिल्म त्रिनेत्र में मोना और हम में अनीता सिंह की भूमिका में नजर आईं थी। उसी वर्ष वह बेनाम बादशाह, दो मतवाले और स्वर्ग यहाँ नरक यहाँ जैसी फिल्मों में भी दिखाई दी थी।

उसके बाद वह 1992 में अमिताभ बच्चन, श्रीदेवी और नागार्जुन स्टारर हिंदी फिल्म खुदा गवाह में इंस्पेक्टर हीना की भूमिका में दिखाई दी थी। उसी साल वह हिंदी फिल्म अपराधी में कामिनी और दिल ही तो है में जयश्री की भूमिका में नजर आई थी।

उन्होंने 1993 में प्रतीक्षा, पहचान, जीवन की शतरंज, आंखें और परवाने जैसी कई हिंदी फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थी। उसके बाद वह 1994 में जुआरी, गोपी किशन, छोटी बहू और हम हैं बेमिसाल जैसी फिल्मों में भी दिखाई दी थी।

शिल्पा शिरोडकर 1995 में बॉलीवुड फिल्म बेवफा सनम में दिखाई दी थी, जिसमे उन्होंने कृष्ण कुमार के साथ शीतल/ममता की मुख्य भूमिका निभाई थी। उसके बाद वह 1996 में रिटर्न ऑफ़ ज्वेल थीफ़ और अपने दम पर जैसी बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई दी थी।

उसके बाद शिल्पा मृत्युदंड (1997), अरसियाल (1997), हिटलर (1998), दंड नायक (1998), बदमाश (1998) और जय हिंद (1999) जैसी कई फिल्मों में दिखाई दी थी। उन्होंने शादी के बाद अभिनय छोड़ दिया था, उनकी आखिरी फिल्म 2000 में रिलीज हुई गज गामिनी थी।

टेलीविजन (Television)

लंदन में अपने परिवार के पालन-पोषण के लिए 13 साल के ब्रेक के बाद, वह 2013 में ज़ी टीवी के सीरियल एक मुट्ठी आसमान के साथ टेलीविजन पर वापसी की थी, जिसमे उन्होंने कमला विट्ठल जाधव की भूमिका निभाई थी।

उसके बाद वह 2016 में स्टार प्लस के टीवी सीरियल सिलसिला प्यार का में जानकी की भूमिका में नजर आई थी। उसके बाद वह 2017 से 2018 तक कलर्स टीवी के सीरियल सावित्री देवी कॉलेज & हॉस्पिटल में दिखाई दी थी, जिसमे उन्होंने जया बाजपेयी भूमिका निभाई थी।

शिल्पा शिरोडकर ने अक्टूबर 2024 को कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था।

शिल्पा शिरोडकर से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Shilpa Shirodkar)

  • शिल्पा शिरोडकर का जन्म और पालन पोषण मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था।
  • उन्होंने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के साथ नौ फिल्मों में अभिनय किया था और उनकी जोड़ी को फैंस ने खूब सराहा था।
  • वह एक फिटनेस फ्रीक हैं और नियमित रूप से जिम जाती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने जिम सेशन की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
  • वह एक पशु प्रेमी हैं और उनके पास एक पालतू कुत्ता है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पालतू जानवर की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q. शिल्पा शिरोडकर के कितने बच्चे हैं?

ANS: शिल्पा शिरोडकर की एक बेटी है, जिनका नाम अनुष्का रंजीत है, और उनका जन्म 2003 को हुआ था।

Q. शिल्पा शिरोडकर के पति कौन हैं?

ANS: शिल्पा शिरोडकर के पति का नाम अपरेश रंजीत है, जिनकी शादी 11 जुलाई 2000 की हुई थी।

Q. क्या नम्रता शिरोडकर और शिल्पा शिरोडकर बहनें हैं?

ANS: शिल्पा शिरोडकर अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया नम्रता शिरोडकर की छोटी बहन हैं।