शिवम खजुरिया का जीवन परिचय | Shivam Khajuria Biography in Hindi

शिवम खजुरिया एक भारतीय टेलीविजन अभिनेता और मॉडल है। वह 2024 में स्टार प्लस के टीवी सीरियल अनुपमा में प्रेम की भूमिका में दिखाई दिए थे। उन्हें स्टार के टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एडवोकेट रोहित पोद्दार की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।

बायो/परिचय (Wiki/biography)

नाम:-शिवम खजुरिया (Shivam Khajuria)
व्यवसाय/पेशा:-अभिनेता, मॉडल
जन्म तारीख:-24 अक्टूबर
उम्र:-ज्ञात नही
जन्म स्थान:-ऋषिकेश, उत्तराखंड
राशि:-वृश्चिक राशि
नागरिकता:-भारतीय
धर्म:-हिंदू धर्म

शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)

स्कूल:-ज्ञात नही
कॉलेज:-यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (UPES), देहरादून
शैक्षिक योग्यता:-B.Tech

शारीरिक जानकारी (Physical Appearance)

लम्बाई (Height):-5 फीट 9 इंच (लगभग)
वज़न (Weight):-66 किलोग्राम (लगभग)
आंखों का रंग:-भूरा
बालों का रंग:-काला

परिवार (Family)

माता-पिता और भाई-बहन (Parents and Siblings)

उनकी मां का नाम साधना शर्मा है। और उनकी एक बहन भी है, जिनका नाम निशा वशिष्ट है।

वैवाहिक स्थिति, प्रेम सम्बंध, बच्चे (Marital status, Affair, children)

वैवाहिक स्थिति:-अविवाहित
गर्लफ्रेंड/प्रेमी:-निकिता
पत्नी का नाम:-N/A

करियर (Career)

मॉडल (Model)

शिवम खजुरिया ने 2016 में मिस्टर देहरादून का खिताब जीता था। उसके बाद उन्होंने कई फैशन शो में रैंप वॉक किया था। उन्होंने कई फोटोशूट के लिए भी मॉडलिंग की है। वह मैक्स प्रोटीन चिप्स, रनवे लाइफस्टाइल, मिरर, एथनिक्स, शास्वत टेक्सटाइल्स और रिलैक्सो बहामास जैसे कई ब्रांडों के प्रिंट विज्ञापनों में भी दिखाई दिए थे।

टेलीविज़न (Television)

शिवम खजुरिया ने अपने टेलीविज़न करियर की शुरुआत 2020 में कलर्स टीवी के सीरियल मोलक्की में नवीन की भूमिका निभाकर की थी। उसके बाद वह 2021 से 2023 तक दंगल टीवी के सीरियल मन सुन्दर में दिखाई दी थी, जिसमे उन्होंने निहार गोयल की मुख्य भूमिका निभाई थी।

वह 2023 में ज़ी टीवी के सीरियल कुमकुम भाग्य में मयंक की भूमिका में दिखाई दिए थे। उसके बाद वह 2023 से 2024 तक स्टार प्लस के टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाई दिए थे, जिसमे उन्होंने एडवोकेट रोहित पोद्दार की भूमिका निभाई थी।

वह अक्टूबर 2024 से स्टार प्लस के टीवी सीरियल अनुपमा में प्रेम की मुख्य भूमिका निभा रहे है।

वेब सीरीज (Web Series)

उन्होंने 2020 में मिनी टीवी सीरीज चरमसुख से अपना ओटीटी डेब्यू किया था, जिसमे उन्होंने शालू के बॉयफ्रेंड विनोद की भूमिका निभाई थी। उसके बाद वह ALT बालाजी की वेब सीरीज गन्दी बात सीजन 5 में दिखाई दिए थे।

इसके बाद वह एस्केप लाइव (2022), और मॉडर्न लव मुंबई (2022) जैसी कई वेब सीरीज में दिखाई दिए थे।

फिल्म (Film)

उन्होंने 2024 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत हिंदी फिल्म आर्टिकल 370 से की थी, जिसमे उन्होंने बुरहान की भूमिका निभाई थी।

मनपसंद चीज़े (Favorite things)

अभिनेता:सिल्वेस्टर स्टेलोन
अभिनेत्री:एमिली ब्लंट
शौक:यात्रा करना, पूल और क्रिकेट खेलना
खाना:दाल चावल, खिचड़ी

शिवम खजुरिया से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting facts about Shivam Khajuria)

  • शिवम खजुरिया का जन्म और पालन पोषण ऋषिकेश, उत्तराखंड में हुआ था।
  • उन्हें अपने पहले एक्टिंग प्रोजेक्ट के लिए 2000 रुपये मिले थे जो एक मामूली रकम थी।
  • जब वह स्कूल में थे, तब उन्होंने चीन से कुछ बल्ब मंगवाए और उन्हें अपने सहपाठियों को बेच दिए थे।
  • वह एक एनिमल लवर है।
  • वह एक फिटनेस फ्रीक है।
  • वह अपने ख़ाली समय में यात्रा करना, पूल खेलना और क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं।